ChhattisgarhKanker

शराबी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, बेहोश समझकर मां को उठाता रहा बेटा

कांकेर। जिले के धुर नक्सल प्रभावित ताड़ोकी थाना क्षेत्र में शराबी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है। बकरी चराने को लेकर हुए मामूली विवाद में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पति को को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मलमेटा गांव की है।

Related Articles

रनाय बाई कुमेटी (30 वर्ष) 15 मार्च की सुबह महुआ बीनने और लकड़ी लेने खेत की तरफ गई हुई थी। हर दिन वो बकरियां भी चराने लेकर जाती थी, लेकिन उस दिन वो बकरी लेकर चराने के लिए नहीं गई थी। उसी दिन शाम को करीब साढ़े 4 बजे उसका पति सूद राय कुमेटी (36 वर्ष) शराब के नशे में धुत होकर खेत में पहुंचा और बकरी चराने नहीं ले जाने को लेकर पत्नी से विवाद करने लगा। शराबी पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से हमला कर दिया। जिससे पत्नी की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

इधर खेत में मौजूद 13 साल के बेटे ने पिता से अपनी मां को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ नहीं कर सका। जब आरोपी मौके से भाग गया, तब बेटे ने मां को बेहोश जानकर उसे पानी पिलाने की कोशिश की। महिला के शरीर से खून नहीं निकला था, इसलिए बेटे ने सोचा कि मां केवल बेहोश है। उस दिन उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी और रातभर अपने तरीके से मां को जगाने की कोशिश करता रहा।

16 मार्च गुरुवार को भी जब मां नहीं उठी, तो बेटा अपने मामा मंगूराम के पास गया और घटना की जानकारी दी। मौके पर मामा पहुंचा और बहन को मृत पड़ा देख पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमॉर्टम लिए भिजवाया। 16 मार्च को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। शुक्रवार 17 मार्च को आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या का अपराध दर्ज किया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!