ChhattisgarhRaipur

रायपुर की टायर फैक्ट्री में भीषण आग.. 12 घंटे से काबू पाने की कोशिश जारी

छत्तीसगढ़: रायपुर के सिलतरा इलाके में एक हादसा हो गया। एक फैक्ट्री में बीती रात आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि शुक्रवार दोपहर तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका है। लगातार फायर रेस्क्यू टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

यह घटना सिलतरा की फेस टू में गैलेक्सी नाम की फैक्ट्री में हुई है। यह फैक्ट्री पुराने टायरों का काम करती है । बताया जा रहा है कि टायर के ढेर में ही बीती रात अचानक आग लग गई।

टायर के बड़े ढेर में आग लग जाने की वजह से आग अंदर अब भी सुलग रही है।

टायर के बड़े ढेर में आग लग जाने की वजह से आग अंदर अब भी सुलग रही है।

टायर की ढेर के पास कुछ ऑयल के कंटेनर भी थे जिसकी वजह से आग और भड़क गई। बड़े ढेर में लगी आग बीते 12 घंटों से जारी है । अग्निशमन विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर हैं जो लगातार राउंड लगा रही है। इन गाड़ियों के 8 से अधिक राउंड पूरे हो चुके हैं मगर आग अब भी जारी है।

रेस्क्यू में जुटे कर्मचारियों ने बताया कि फैक्ट्री से दूर गांव भी है फिलहाल इलाके की बिजली काट कर इस रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है । उम्मीद जताई गई है कि 3 से 4 घंटे में इस आग पर काबू पाया जा सकता है ।

फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।

फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।

फैक्ट्री के दूसरे हिस्सों में आग ना फैले इस वजह से रेस्क्यू टीम एहतियात बरत रही है। टायर के बड़े ढेर में आग लग जाने की वजह से आग अंदर अब भी सुलग रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!