National

आज भारत में मनाई जा रही है ईद…लोग एक-दूसरे को दे रहे मुबारकबाद

आज ईद ( eid)मनाई जा रही है। सुबह मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई। लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं। शुक्रवार की शाम को ईद का चांद नजर आने के साथ ही 24 मार्च को शुरू हुआ रमजान का महीना पूरा हो गया

ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और एक-दूसरे को सेवइयां खिलाते हैं। मुस्लिम धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, पैगंबर हजरत मुहम्मद ने सन् 624 ईस्वी में बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी। इसी की खुशी में उन्होंने ईद-उल-फितर मनाया और लोगों का मुंह मीठा किया। इसलिए, मुस्लिम( muslims ) इस दिन मीठी सेवईं बनाकर एक-दूसरे को खिलाते हैं।

अरब देशों में अमूमन भारत से एक दिन पहले ईद मनाई जाती

अरब देशों में अमूमन भारत से एक दिन पहले ईद मनाई जाती है। दरअसल, अरब देशों में ईद का चांद एक दिन पहले नजर आता है। वहां 20 अप्रैल को ही चांद नजर आ गया था, इसलिए 21 अप्रैल को ईद मनाई गई। भारत में 21 अप्रैल को चांद नजर आया था इसलिए आज शनिवार को ईद मनाई जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!