ChhattisgarhRaipur

मौसम विभाग जारी किया अलर्ट : आज कुछ क्षेत्रों में वर्षा और ओले गिरने की संभावना

रायपुर। आज बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। बादल छाए रहने व ठंडी हवाओं के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के कुछ क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग ने बताया है कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को हल्की वर्षा के साथ ही ओले भी गिर सकते है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में वज्रपात भी होने की संभावना है।

Related Articles

रायपुर का पारा चार डिग्री गिरा

शुक्रवार सुबह से ही बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा और ठंडी हवाएं भी चली। इसके चलते धूप निकलने पर भी गर्मी से थोड़ी राहत रही। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बुंदाबांदी भी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री गिरकर 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिन मौसम का मिजाज इस प्रकार ही रहेगा। मौसम का मिजाज बदलने से बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 38.2डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 25 अप्रैल के बाद से फिर से गर्मी में बढ़ोतरी के आसार है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका विदर्भ से तमिलनाडू तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है। साथ ही प्रदेश में नम हवाओं का आना लगातार जारी है। इन दोनों के प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा व ओले गिर सकते है

यह रहा तापमान

रायपुर 37.5 23.6

बिलासपुर 36.8 24.4
जगदलपुर 32.8 19.5

अंबिकापुर 34.7 22.5

पेंड्रा रोड 34.6 20.2 ।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!