ChhattisgarhRaipur

रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, कैंसर पीड़ित युवक की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है, जहां इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद पायलट ने तुरंत रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का फैसला लिया। दुर्भाग्यवश, यात्री की मौत हो गई।

Related Articles

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक यात्री का नाम गौतम बावरी था, जो वर्धमान (पश्चिम बंगाल) के निवासी थे और उम्र करीब 24-25 वर्ष बताई जा रही है। गौतम ब्लड कैंसर से पीड़ित थे और इलाज के लिए टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई जा रहे थे। फ्लाइट दुर्गापुर से मुंबई की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में उनकी हालत बिगड़ गई।

यात्री के बेहोश होने पर पायलट ने तत्परता दिखाते हुए रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की। एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम को पहले से सतर्क कर दिया गया था। लैंडिंग के बाद गौतम बावरी को तुरंत माना सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद एयरपोर्ट और इंडिगो के अधिकारियों ने मामले की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान फ्लाइट में सवार अन्य यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हुई। फिलहाल एयरलाइन ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर आवश्यक सहायता देने की बात कही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!