National

इंडिगो की फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, एक यात्री की मौत

नई दिल्ली। नई दिल्ली से कतर की राजधानी दोहा जा रही इंडिगो की फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के चलते पाकिस्तान के कराची डायवर्ट किया गया। चिकित्सकीय आपात स्थिति के कारण उड़ान 6ई-1736 का मार्ग परिवर्तन किया गया है, लेकिन ‘‘दुर्भाग्य से विमान के वहां पहुंचने पर यात्री को एयरपोर्ट मेडिकल टीम द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।”

इंडिगो फ्लाइट 6E-1736 दिल्ली से दोहा जा रही थी। फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से कराची डायवर्ट कर दिया गया था। इंडिगो ने कहा, “हम इस खबर से बहुत दुखी हैं और हमारी प्रार्थनाएं मृतक के परिवार के साथ हैं। फिलहाल बाकी यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में ट्रांसफर करने की व्यवस्था की जा रही है”।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!