Chhattisgarh

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने महिला कमांडर समेत दो नक्सलियों को मार गिराया

बीजापुर। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक महिला डीवीसी कमांडर समेत दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ अब भी जारी है।

जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ नेशनल पार्क एरिया के टेकामेटा इलाके में हुई है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पुलिस के संयुक्त आपरेशन के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ चल रही है। महाराष्ट्र की सी- 60 कमांडो और बीजापुर के DRG की टीम ने संयुक्त आपरेशन चलाया था। बताया जा रहा है कि अब भी मुठभेड़ जारी है। मारे गए नक्सलियों के शव के साथ आटोमेटिक राइफल बरामद किया गया है। फिलहाल इस घटना की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!