Chhattisgarh

तीन शादियों के बाद भी नहीं भरा ससुर का मन, बहू पर डाली अपनी गंदी नजर; FIR दर्ज

दुर्ग: नेवई पुलिस ने बहू से छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बहू ने आरोप लगाया कि उसके ससुर ने तीन-तीन शादियां की। इसके बाद भी वह उसके ऊपर बुरी नीयत रखता है। उसने घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। नेवई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।

संबंध बनाने की डिमांड करता है ससुर
नेवई टीआई ने बताया कि 28 साल की शादीशुदा पीड़िता ने मंगलवार को अपने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। उसने बताया कि वह हिंद नगर रिसाली में रहती है। उसका 55 वर्षीय ससुर BSP में GM है। वह अय्याश किस्म का है। उसने तीन शादियां की। दो पत्नियों को तलाक दे चुका है। तीसरी को भी तलाक देने वाला है। इसके बाद भी वह उसके ऊपर बुरी नियत रखता है। उसके साथ संबंध बनाने की डिमांड करता है। उसके मोबाइल में अश्लील मैसेज भेजता है। मंगलवार को वो घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका ससुर घर पहुंचा। घर में अकेला पाकर उसने उसके साथ जदबरदस्ती करने की कोशिश की। शोर मचाने पर उसने उसे छोड़ा तो थाने भागकर पहुंची है।

शादी के बाद से ही रखता था गंदी नजर
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 5 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही उसका ससुर उस पर गंदी नजर रखता था। सामाजिक बदनामी के चलते उसने यह बात किसी को नहीं बताई। इससे उसका मनोबल बढ़ता गया। वह बहू को जब भी अकेला पाता तो उससे छेड़खानी कर देता था।। उससे गलत डिमांड करता था।

तीसरी पत्नी के तलाक का प्रकरण न्यायालय में
पुलिस ने बताया कि आरोपी जीएम ने तीन शादी की है। दो पत्नी को पहले ही तलाक दे चुका है। तीसरी पत्नी को भी तलाक दे रहा है। उसके तलाक का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। नेवई टीआई का कहना है कि वह खुद इस मामले की जांच करेंगी उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!