National

पिता ने की दो साल की मासूम बेटी की हत्या

कोलार। एक टेक्निकल एक्सपर्ट ने कथित तौर पर अपनी दो साल की बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने आत्महत्या करने की भी कोशिश की लेकिन वह बच गया। पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसने हैरान करने वाला दावा किया। उसने पुलिस से कहा कि उसके पास अपनी बेटी को खिलाने के लिए पैसे नहीं थे इसलिये उसने ऐसा कदम उठाया।

गुजरात के कोलार तालुक के केंदत्ती गांव के तालाब में शनिवार की रात दो साल के बच्ची का शव मिला। इसके अलावा झील के किनारे नीले रंग की एक कार भी मिली है। इस पर स्थानीय लोगों ने शक होने पर कोलार ग्रामीण थाने को सूचना दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी टेक्निकल एक्सपर्ट राहुल परमार को अपनी बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुजरात का रहने वाला है और दो साल पहले पत्नी भाव्या के साथ बेंगलुरु में रहने लगा था। राहुल ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी को कार में गले लगाया और उसके साथ समय बिताया, उसके साथ खेला और फिर उसे मार डाला क्योंकि उसके पास पैसे नहीं थे और वह उसे खिलाने में सक्षम नहीं था।

आरोपी और उसकी बेटी 15 नवंबर को लापता हो गए थे, जिसके बाद बच्चे की मां भाव्या ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक, परमार पिछले छह महीने से बेरोजगार था और बिटकॉइन के कारोबार में उसे आर्थिक नुकसान हुआ था। आरोपी ने कुछ समय पहले अपने घर से सोने के गहने चोरी होने की शिकायत बेंगलुरु पुलिस स्टेशन में भी दर्ज कराई थी। वह थाने में जाकर पूछताछ करता था। पुलिस ने शिकायत की जांच की तो पता चला कि राहुल ने ही घर से जेवर चोरी कर गिरवी रखे थे। उसने पुलिस में चोरी का झूठा मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने उसे चेतावनी दी और थाने में आने को कहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!