Chhattisgarh

तालाब में डूबने से छह साल के मासूम की मौत

गरियाबंद। गरियाबंद थाना क्षेत्र के कश गांव में सोमवार को तलाब में डूबने से एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा सेमरा भखारा का रहने वाला है जो अपने परिजनों के साथ ग्राम कश में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आया था वही कल शाम से बच्चा घर नहीं आया था जिसको ले कर परिजनो ने बच्चे को काफ़ी ढूँढा और नहीं मिलने पर आज सुबह गरियाबंद थाने में गुमसुदा बच्चे की जानकारी दी गई वही जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने अपने पूरी टीम के साथ गांव पहुँच बच्चे की खोजबीन शुरू की गई साथ ही नगर सेना की गोताखोर टीम बाढ़ आपदा प्रभारी जितेंद्र सेन दिया गया वही आज सुबह 8 बजे बच्चे के शव को तालाब से बरामद किया गया, 6 वर्षीय मासूम बच्चा चुरामन यादव पिता सागर यादव ग्राम भखारा सेमरा का रहने वाला है । घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।वही थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बच्चे के शव को ज़िला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जहां डाक्टरों की टीम ने बच्चे की मौत का कारण तलाब में डूबने से हुई बतलाया

Related Articles
Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!