BilaspurChhattisgarh

चॉकलेट का लालच देकर तीन बच्चों के पिता ने मासूम से किया दुष्कर्म

बिलासपुर। बिलासपुर में तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन बच्चों के पिता ने अपनी ही बेटी की उम्र की बच्ची के साथ यह घिनौना कृत्य किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ किया दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार को तीन साल की बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला 35 वर्षीय धरम सिंह नामक व्यक्ति उसके पास पहुंचा। चॉकलेट देने के बहाने वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। फिर वह उसे सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। बताया गया है कि, घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को उसके घर के पास छोड़ दिया, जहां बच्ची रोती हुई लौटी और अपनी मां को आपबीती सुनाई।

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

पुलिस ने बताया कि, आरोपी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। उसने अपनी बेटी की उम्र की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। इस घटना के बाद बच्ची की मां थाने पहुंची और पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी अर्चना झा ने बताया कि, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!