BilaspurChhattisgarh

8 साल की बेटी के सामने महिला रेल कर्मचारी ने किया सुसाइड, बेटी ने पड़ोसियों को दी सूचना

बिलासपुर। घर में महिला रेल कर्मचारी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. पूरा मामला दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के बिलासपुर रेल मंडल का है. कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी का घर बिलासपुर के तोरवा थानाक्षेत्र में है. जानकारी के मुताबिक मृतिका का पति जीम चलाता है और जब महिला ने सुसाइड किया तो घर में केवल उनकी 8 वर्षीय बेटी थी. बेटी ने ही अपने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी और फिर घटना की जानकारी मिली.

सूत्रों के मुताबिक मृतिका अक्सर पुलिस के पास अपने घरेलू विवाद को लेकर जाती थी और बाद में उनका समझौता हो जाता था. हालांकि पुलिस ने आज मृतिका का पीएम किया है, जिसके बाद ही संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझेगी. रेलवे के जानकार बताते है कि मृतिका के पति का नाम ओब्राहम हेल है और वे हेमूनगर में जिम चलाते हैं.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!