ChhattisgarhRaipur

इलाके में मचा हड़कंप : विरासत अपार्टमेंट में लगी भीषण आग

रायपुर : रायपुर के मोतीबाग बंजारी चौक के पास स्थित बैंक कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लगने के बाद अब राजधानी के अवंती विहार क्षेत्र से आगजनी की घटना सामने आई है। यहां विजय नगर चौक स्थित विरासत अपार्टमेंट में भीषण आग लगी है। आग लगने से इलाके में सनसनी फैल गई है। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आगे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। यह मामला खामहरडीह थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार, अवंती विहार विजय स्थित विरासत अपार्टमेंट के पांचवे माले के एक फ्लैट में भीषण आग लगी है। आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। दमकल की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है।  फ़िलहाल, आग लगने का कारण अज्ञात है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!