ChhattisgarhBhilai-Durg

भाभी को घर में अकेली पाकर देवर ने किया दुर्व्यवहार, FIR दर्ज

दुर्ग: भिलाई कैंप दो शारदा पारा निवासी नीलम वर्मा ने पुलिस को बताया कि जब वह घर पर थी तो उसके देवर (विजय वर्मा, पूर्व पार्षद) ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की और घर से निकल जाने के लिए कहा, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की।

नीलम वर्मा की रिपोर्ट के हवाले से छावनी पुलिस ने बताया कि घटना के दिन प्रार्थी महिला घर पर अकेली थी। उसी समय विजय वर्मा घर में घुस आया तथा घर से निकलने के लिए कहा। महिला द्वारा मना करने पर उसने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। महिला की शिकायत पर छावनी पुलिस ने आरोपित विजय वर्मा के खिलाफ धारा 294, 506, 323 के तहत प्राथमिकी की है।

Related Articles
Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!