75 लाख कीमत के 12 ट्रैक्टर सहित पांच शातिर अपराधी गिरफ्तार
![](https://idp24news.com/wp-content/uploads/2022/04/WhatsApp-Image-2022-04-24-at-05.41.08-780x470.jpeg)
संभल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोर गैंग गिरोह के पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से करीब 75 लाख की कीमत के 12 ट्रैक्टर बरामद किए हैं। पुलिस अब इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की तैयारी में है।
![](http://idp24news.com/wp-content/uploads/2022/04/WhatsApp-Image-2022-04-24-at-05.41.08-1024x461.jpeg)
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बहजोई स्थित अपने कार्यालय में पूरी घटना का खुलासा करते हुए बताया कि रजपुरा थाना क्षेत्र में किसानों द्वारा लगातार शिकायत करने के बाद मुख्य सरगना सहित पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से चोरी के 12 ट्रैक्टर बरामद किए गए है।
![](http://idp24news.com/wp-content/uploads/2022/04/vlcsnap-2022-04-25-05h01m31s64.png)
जिनकी कीमत लगभग 75 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह सभी आरोपी पहले किसानों से किराए पर ट्रैक्टर लेकर उनसे कॉन्ट्रैक्ट साइन कर बेच दिया करते थे और उससे मोटा मुनाफा कमाते थे।
![](http://idp24news.com/wp-content/uploads/2022/04/vlcsnap-2022-04-25-05h01m38s139.png)
बरहाल इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी और किसानों के ट्रैक्टर बाकी है जिन्हें जल्द बरामद करने का दावा पुलिस ने किया है।