ChhattisgarhRaipur

नंद कुमार साय के भाजपा छोड़ने पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री, मेरी शुभकामनाएं उनके साथ…

रायपुर। नंदकुमार साय के पार्टी से भाजपा के इस्तीफे और कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि नंदकुमार साय एक बड़े आदिवासी नेता हैं 40 साल की मेहनत-तपस्या छोड़कर गए, मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ता के जाने से पार्टी को निश्चित रूप से नुकसान तो होता है। आदिवासी नेता के रूप में उनका एक बड़ा चेहरा था, किस तरह चुनाव के समय स्थिति होगी। रमन सिंह ने कहा कि चुनाव की राजनीति तो बाद में समझ में आएगा कि किसका और क्या प्रभाव पड़ता है लेकिन आज मुझे लगता है कि मैं इस अवसर पर सिर्फ उन्हें शुभकामनाएं दे सकता हूं। उनके पार्टी छोड़ने के कारण पर कहा कि यह तो मैं नहीं कह सकता, लेकिन पार्टी ने उनको मनाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि मगर भाजपा ने हमेशा उन्हे सम्मान देने का काम किया। कई महत्वपूर्ण पदों पर उन्होंने काम किया। राजनीति में वे (साय) सब कुछ समझते हैं. अब वे एक नए दल जा रहे है, तो मैं उन्हें बधाई शुभकामनाए देता हूं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!