ChhattisgarhRaipur

पूर्व सीएम भूपेश बघेल कल जाएंगे दिल्ली…AICC में कांग्रेस की अहम बैठक में होंगे शामिल

रायपुर,  7 जनवरी की रात पूर्व सीएम भूपेश बघेल दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली AICC में कांग्रेस द्वारा बड़ी बैठक रखी गई है। जिसमें वे शामिल होंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है।

साथ ही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ भी शुरू होने वाली है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के बुनियादी सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित होगी। शनिवार को संवाददातओं से खरगे ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा, देशवासियों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने की ओर हमारा एक मजबूत कदम है।

खरगे के मुताबिक, 14 जनवरी से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू हो जाएगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी और देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी और मुंबई में समाप्त होगी। कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार, यह यात्रा 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!