ChhattisgarhRaipur

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कन्हैया कुमार आज बस्तर में कवासी लखमा के लिए करेंगे प्रचार

रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देशभर में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान होगा। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कन्हैया कुमार आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रचार करेंगे। वहीं दूसरी तरफ कन्हैया कुमार आज बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं। बिलासपुर के मस्तूरी में कांग्रेस की एक बड़ी जनसभा प्रतावित है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा की तरफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आज बस्तर और कांकेर जिले के दौरे पर रहेंगे और दोनों जगहों पर बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!