Political

जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह बने जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव

पूर्व सांसद धनंजय सिंह जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं। शनिवार की रात इसकी जानकारी होने पर उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। धनंजय सिंह इस बार विधानसभा चुनाव में भी जेडीयू के टिकट पर मल्हनी से चुनाव भी लड़े थे। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दो बार विधायक रहे धनंजय सिंह एक बार जौनपुर से सांसद भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह इस समय जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर धनंजय सिंह ने कहा कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह और मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार को इसके लिए धन्यवाद देते हैं। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, वह उसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। 

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!