Political

‘ED से डरने वाले हमारी पार्टी में न आएं’ बोले सीएम शिंदे

महाराष्ट्र में मंत्रालयों के आवंटन और ईडी की कार्रवाई पर जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज मीडिया के सवालों का जवाब दिया। सबसे पहले उन्होंने मंत्रालय के आवंटन पर बात करते हुए कहा कि राज्य के मंत्रिमंडल के गठन के लिए मंत्रालयों का आंवटन जल्द तय किया जाएगा। हम उपमुख्यमंत्री के साथ मिलकर राज्य के विकास पर काम कर रहे हैं। सीएम शिंदे से संजय राउत के खिलाफ ईडी कार्रवाई पर सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि इसकी जांच चल रही है। अगर उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो वे डर क्यों रहे हैं? वह एक बड़े MVA नेता थे। शिंदे ने कहा कि वैसे लोग हमारी पार्टी में न आएं जिन्हें ईडी से डर लगता है। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने पहले भी जांच की थी। अगर ईडी केंद्र सरकार के डर से काम करता है तो सुप्रीम कोर्ट को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। ईडी अपना काम कर रही है। वहीं ईडी का कार्रवाई पर NCP नेता अजीत पवार ने कहा कि कई लोगों को ED का नोटिस मिला है। जांच एजेंसियां, चाहे फिर वह ED, CBI, IT या राज्य की एजेंसियां हो, ये सभी शिकायत मिलने पर जांच करती हैं। संजय राउत के मामले में यह बार-बार हो रहा है इसलिए इसके पीछे का सही कारण वही बता सकते हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!