ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष 108 ग्रामों में फ्री वाई फाई की सुविधा

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष बस्तर जिले के 108 ग्रामों में फ्री वाई फाई सेवा के लिए जिला प्रशासन और बीएसएनएल के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया।

बता दें कि विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के प्रमुख रस्मों में एक मुरिया दरबार में शामिल होने जगदलपुर पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 14 विभिन्न समाजों को सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए भूमि की सौगात दी।

टॉउन क्लब मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बढ़ाई समाज, कायस्थ समाज, घसिया समाज, नाई समाज, कलार समाज, यादव समाज, विश्वकर्मा समाज, राजपूत क्षत्रिय समाज, सुंडी समाज, उरांव(कुडुख) समाज, साहू समाज, मुंडा समाज पोटानार व सौतनार और भतरा समाज के सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए पट्टा प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को भवनों के मालिकाना हक, पट्टा मिलने से सामाजिक कार्यों सहित अपने समाज के उन्नति और विकास में भवनों का उपयोग करेंगे। उन्होंने पट्टा वितरण के लिए समाज के साथ-साथ जिला प्रशासन के राजस्व विभाग को बधाई और शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बस्तर जिले के 437 ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक सुविधाओं के लिए ग्रामीण सचिवालय का शुभारंभ किया। साथ ही टी बी मुक्त्त बस्तर अभियान के लिए निःक्षय बस्तर का शुभारंभ किए।

इसके अलावा स्कूलों की मॉनिटरिंग के लिए विद्या जतन एप्प का लॉच किये। मुख्यमंत्री के समक्ष जिले के 108 ग्रामों में फ्री वाई फाई सेवा के लिए जिला प्रशासन और बी एस एन एल के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया।

108 गांवों को मिलेगी फ्री वाईफाई

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!