ChhattisgarhRaipur

BREAKING : महिला से सोशल मीडिया पर की दोस्ती, विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 6 लाख 70 हजार ठगे

रायपुर। आरंग की एक महिला से सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती करने के बाद एक विदेशी युवक ने गिफ्ट भेजने का झांसा देकर छह लाख 70 हजार रुपये की ठगी कर ली। महिला से 12 किश्त में लाखों रुपये खाते में पैसा जमा करा लिया। उसके बाद भी लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। महिला ने अपनी पूरी जमा पूंजी ठग के खाते में जमा कर दी है। जब महिला को ठगी का अहसास हुआ तो उसने आरंग थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरंग निवासी 33 साल की प्रार्थी महिला सिया बाई की अगस्त में सोशल मीडिया में डेसमन क्रिस से दोस्ती हुई। दोनों ने एक-दूसरे से फोन नंबर शेयर किया। दोनों के बीच वाट्सएप चैंटिंग होने लगी। क्रिस ने 26 अक्टूबर को विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया। कुछ दिन बाद दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से महिला को फोन आया कि उनका पार्सल आया है, लेकिन कुछ चार्ज जमा करना होगा। उन्हें कई तरह के सर्विस चार्ज बताया गया। 12 किश्त में महिला ने ठग के खाते में छह लाख 70 हजार रुपये जमा कर दिया। इस दौरान महिला ने क्रिस को कई बार फोन किया। उसने बताया कि गिफ्ट में महंगा उपहार और विदेश करेंसी है। इसलिये महिला पैसा जमा करते रही। लेकिन फिर उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ तो उसने थाने में शिकायत दर्ज करवा है।

नाइजीरियन गिरोह पर शक

नाइजीरियन गिरोह इस तरह की ठगी करते हैं। सोशल मीडिया में फर्जी नाम से अकाउंट बनाते हैं। नाइजीरियन महिलाओं ज्यादातर अपना निशाना बनाते हैं। पहले उनसे इधर-उधर बातचीत करते हैं। फिर गिफ्ट भेजने का झांसा देकर ठगी करते हैं। पुलिस ने ठगों के खाते की जानकारी निकाल ली है। उनके फोन नंबर का भी काल डिटेल निकाला गया है। उसकी पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!