ChhattisgarhPoliticalRaipur

राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर भड़के कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय में पोती कालिख, जमकर हुई झूमाझटकी

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता शुक्रवार को रद्द कर दी गई। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने इस पर विरोध जताया है। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेसियों ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने पर नाराजगी जताते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचकर हंगामा कर दिया।

Related Articles

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के पोस्टर पर कालिख फेंककर पुतला दहन किया। इस हंगामे के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी कांग्रेस दफ्तर के बाहर पहुंच हंगामा करने लगे। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव कर दिया और अंडे भी फेंके हैं। पथराव में बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में जमकर झूमाझटकी हुई है। भाजपाईयों ने कांग्रेस दफ्तर में कालिक फेंकी है।

भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता करीब आधे घंटे तक एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते रहे, बवाल बढ़ता गया। मौके पर पुलिस भी मौजूद नहीं थी। बाद हंगामा बढ़ता देख एक बस भरकर फोर्स के जवान बुलाए गए। हालात बिगड़ने के बाद एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अतिरिक्त बल की तैनाती की है और माहौल को शांत कराने का प्रयास किया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहमागहमी अभी भी बनी हुई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!