ChhattisgarhRaipur

कर्मचारियों को एक और बड़ी राहत देते हुए सरकार ने किया बड़ा ऐलान, बड़े त्योहारों पर अब 10 हजार रुपए

रायपुर: शासकीय कर्मचारियों को राहत देते हुए वित्त विभाग ने एक नया आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत कर्मचारियों के त्योहार अग्रिम की सीमा बढ़ा दी गई है। यानी बड़े त्योहारों के लिए कर्मचारी अगर वेतन से एडवांस लेना चाहता है तो 10 हजार रुपए तक ले सकता है। अभी तक यह सीमा केवल 8 हजार रुपए तक थी। वित्त विभाग ने त्योहार अग्रिम की सीमा बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के मुताबिक इस मद में एडवांस रकम प्रदेश के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ कार्यभारित और आकस्मिकता सेवा के कर्मचारियों को मिलेगी। यह प्रमुख त्योहारों, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, दशहरा, दीपावली, होली, रक्षा बंधन, ईद-उल-जुहा, ईद-उल-फितर और क्रिसमस पर ही मिलनी है। त्यौहार के लिए एडवांस रकम किसी कर्मचारी को एक कैलेन्डर वर्ष में केवल एक बार ही दी जाएगी।

जब तक पुराने एडवांस की वसूली नहीं हो जाती तब तक दूसरे एडवांस की पात्रता नहीं होगी। इस एडवांस रकम की वसूली 10 समान मासिक किस्तों में की जानी है। वेतन से समायोजन के लिए रकम की कटौती उसी महीने के वेतन से शुरू हो जाएगी जिस महीने एडवांस दिया गया है।

Related Articles
Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!