National

गो फर्स्ट एयरलाइंस दे रहा है खास ऑफर, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फ्री मील और सीट का फायदा

देश की बड़ी एयरलाइंस कंपनी गो फर्स्ट अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। यात्रियों को स्वतंत्रता दिवस 2022 के खास मौके पर फ्री मील और सीट का फायदा मिलेगा। यात्रियों को ये सुविधा कुछ लिमिडेट फ्लाइट पर मिलेगी। ऐसे में अगर आप भी इसका फायदा उठाना चाहते हैं तो जल्द से फ्लाइट की बुकिंग कराए।

गो फर्स्ट ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। आपकी विश को पूरा किया जा रहा है। आप फ्लाइट में फ्री सीट सलेक्शन और फ्री मील की सुविधा ले सकते हैं। इस अगस्त हम आपको एक शानदार वजह दे रहे हैं फ्लाइट से ट्रैवलिंग का।

गो फर्स्ट ने अपने ट्वीट में ये भी बताया है कि इस ऑफर का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको 30 अगस्त 2022 से पहले बुकिंग करानी होगी। इसके साथ ही ये ऑफर केवल लिमिटेड फ्लाइट्स पर है। आप मुंबई, अहमदाबाद औप पुणे जाने वाली फ्लाइट्स पर इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं। साथ ही आपकी ट्रैवल डेट 25 जुलाई से लेकर 31 अगस्त के बीच होनी चाहिए।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!