ChhattisgarhRaipur

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: नए मुख्य अभियंता कार्यालय में 35 पदों पर भर्ती की स्वीकृति, आदेश जारी!

Related Articles

रायपुर| जल संसधान विभाग अंतर्गत जगदलपुर में नवीन मुय अभियंता कार्यालय के लिए 35 पदों के सृजन की स्वीकृति मिली है। इसके लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी किया गया है।

इसके तहत अधीक्षण अधीक्षण अभियंता (सिविल), यांत्रिकी प्रशासकीय अधिकारी के एक-एक, कार्यपालन अभियंता (सिविल) के दो, सहायक अभियंता (सिविल) के 3, वरिष्ठ लेखा अधिकारी, मुय मानचित्रकार (सिविल), मानचित्रकार (सिविल) के एक-एक पद, सहायक ग्रेड-1 के दो पद, सहायक मानचित्रकार (सिविल) के 1, सहायक ग्रेड-2 के 4, सहायक ग्रेड-3 के 5, स्टेनो टायपिस्ट के दो पद शामिल हैं।

इसी प्रकार सहायक अभियंता (सिविल) के तीन पद, वरिष्ठ लेखा अधिकारी, मुख्य मानचित्रकार (सिविल) एवं मानचित्रकार (सिविल) के एक-एक पद, सहायक ग्रेड-1 के दो पद, सहायक मानचित्रकार (सिविल) के एक पद, सहायक ग्रेड-2 के 4 पद, सहायक ग्रेड-3 के पांच पद, स्टेनो टायपिस्ट के दो पद, वाहन चालक के तीन पद, भृत्य लेवल-1 के छह पद और चौकीदार एवं फर्राश के लिए एक-एक पद की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!