National

हाईकोर्ट के न्यायाधीश का निधन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव का आज रांची के अस्पताल में निधन हो गया। कैलाश देव का पार्थिव शरीर मेडिका अस्पताल से उनके डोरंडा नेपाल हाउस स्थित आवास पर रखा गया है, जहां लोग उन्हें अंतिम विदाई दे रहे है। वर्ष 2018 में उन्होंने न्यायाधीश पद पर योगदान दिया था। इससे पहले बार काउंसिल के सदस्य के रूप में भी उन्होंने महत्वूपर्ण भूमिका निभाई थी।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव के निधन पर शोक व्यक्त

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा कि जस्टिस कैलाश प्रसाद देव का असामयिक निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उनका निधन न्यायिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

दोपहर बाद दी जाएगी अंतिम विदाई

जस्टिस कैलाश प्रसाद देव का पार्थिव शरीर उनके आवास पर श्रद्धांजलि के लिए रखा गया है। दोपहर 3 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके आवास से झारखंड हाई कोर्ट परिसर में लाया जाएगा। जिसके बाद अंतिम यात्रा शाम चार बजे मुक्तिधाम के लिए हाई कोर्ट से प्रस्थान करेगा। 4.15 बजे उन्हें उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!