ChhattisgarhRaipur

राज्यपाल अनुसुईया उइके तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास पर

राज्यपाल  अनुसुईया उइके 5 अगस्त से नई दिल्ली के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान राज्यपाल सुश्री उइके आजादी के अमृत महोत्सव के संबंध में आयोजित होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में शामिल होगी। आजादी के अमृत महोत्सव के संबंध में आयोजित इस बैठक में सभी राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और प्रतिष्ठित खिलाड़ी, कलाकार सहित गणमान्य लोग शामिल होंगे।

Related Articles

उक्त बैठक राष्ट्रपति भवन के कल्चरल केंद्र में शनिवार 6 अगस्त को शाम 4.30 बजे आयोजित की गई है। आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक में विस्तृत चर्चा की जाएगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!