ChhattisgarhRaipur

राज्यपाल अनुसुईया उइके आज एग्री कार्नीवाल-2022-अंतर्राष्ट्रीय कृषि मंड़ई के समापन समारोह में होंगी शामिल

रायपुर : राज्यपाल अनुसुईया उइके आज दोपहर 03:00 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित एग्री कार्नीवाल-2022-अंतर्राष्ट्रीय कृषि मंड़ई के समापन समारोह में शामिल होंगी।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के जैव विविधता परियोजना प्रमुख डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय में वर्ष 2015-16 में किसानों के किस्मों का रजिस्ट्रेशन प्रारंभ किया गया, अभी तक कुल 1218 प्रजातियों को जी.आई. टैग मिल चुका है। उन्होंने बताया कि धान में बस्तर और सरगुजा अंचल में जैव विविधता बहुत अधिक पाई गई है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र कृषि विश्वविद्यालय एवं ग्राम पंचायतों से मिलकर जैव विविधता पंजीयन का कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण भारतवर्ष में जैव विविधता में छत्तीसगढ़ राज्य दूसरे स्थान पर है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के 1785 कृषकों द्वारा कुल 68 फसलों को चिन्हित कर जी.आई.टेग हेतु पंजीयन करवाया गया था जिसमें से अभी तक धान की 339 किस्मों, सरसों की 3 एवं टमाटर की 1 किस्म कुल 343 किस्मों को जी.आई. टैग मिल चुका है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!