ChhattisgarhRaipur

रायपुर से 60 यात्रियों का जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना, पूरे भारत से 120 लोग जाएंगे पाक

रायपुर :  भारत के करीब 120 यात्री पाकिस्तान की धार्मिक यात्रा करेंगे। छत्तीसगढ़ से भी 60 यात्री पाकिस्तान के लिए आज रवाना हो गए। आज 60 यात्रियों का जत्था रायपुर के शादाणी दरबार से मात्था टेककर पाकिस्तान के लिए रवाना हो गए। बता दें कि 22 नवंबर से 3 दिसंबर तक पाकिस्तान में धार्मिक यात्रा का आगाज होने जा रहा है।

Related Articles

धर्मगुरु डॉ संत युधिष्ठिर लाल शादाणी ने कहा कि पाकिस्तान जाना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात हैं। वहां जाकर सनातन धर्म का प्रचार करते हैं. 12 दिनों की इस यात्रा में भागवत कथा, कलश यात्रा समेत विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। आपको बता दें कि यह यात्रा पिछले 40 वर्षों से चली आ रही है, इस बार भी भारत के 5 प्रदेशों से यात्रियों का दल पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ है।

जिसमें 80 पुरुष और 40 महिला यात्री शामिल है। इस बार विशेष रूप से गुरु नानक देव के जन्मभूमि पर यात्रा निकाली जाएगी। पाकिस्तान में यात्रियों को पुलिस प्रशासन का सहयोग और सुरक्षा भी दी जाती है। संत युधिष्ठिर लाल द्वारा पाकिस्तान में सामूहिक जनेऊ संस्कार और शुभ विवाह के कार्यक्रम भी कराए जाते हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!