ChhattisgarhRaipur

गुढ़ियारी पुलिस को भारी मात्रा मिला युवक के पास से नशीली टेबलेट नाईट्रोसन

रायपुर। नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ राजधानी पुलिस लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि गुढ़ियारी क्षेत्र में एक युवक द्वारा लंबे समय से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट का अवैध कारोबार बैखौफ चलया जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी शुभम गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत लोको कॉलोनी स्थित काली माता मंदिर के पीछे एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला अविनाश मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी गुढ़ियारी को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

थाना प्रभारी गुढियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शुभम गुप्ता निवासी गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। आरोपी शुभम गुप्ता को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 290 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन10 जुमला कीमती लगभग 6,000/- रूपये जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी- शुभम गुप्ता पिता मनोज गुप्ता उम्र 28 साल निवासी नया तालाब के पीछे अग्रवाल प्रोविजन स्टोर्स के पास पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर का निवासी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!