ChhattisgarhJashpur

राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत एकीकृत किसान पोर्टल पंजीयन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

जशपुर 15 सितम्बर 2022  : कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्ग दर्शन में  कृषि विभाग द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत एकीकृत किसान पोर्टल के क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जारी निर्देश के तहत कृषकों के नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल अथवा रकबा में संशोधन आगामी 31 अक्टूबर 2022 तक किया जाना है। साथ ही खरीफ 2022 हेतु उक्त निर्धारित तिथि में कृषकों का नवीन पंजीयन भी किया जाना है।

इसी प्रकार खरीफ 2022-23 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन हेतु नवीन किसान पंजीयन तथा पूर्व में पंजीकृत कृषकों के फसल या रकबा में संशोधन हेतु छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उप.संर. विभाग, मंत्रालय  के द्वारा दिशा-निर्देश जारी किया गया है। इस हेतु राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2022 में चयनित कृषकों का शत-प्रतिशत् एवं त्रुटिरहित गिरदावरी कार्य कर नवीन कृषकों के नवीन पंजीयन तथा पूर्व में पंजीकृत कृषकों के फसल या रकबा में संशोधन निर्धारित समय-सीमा में कर एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही खरीफ 2022-23 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन हेतु नवीन किसान पंजीयन तथा पूर्व में पंजीकृत कृषकों के फसल या रकबा में संशोधन की कार्यवाही जारी दिशा-निर्देश अनुसार कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!