Chhattisgarh

बंद फैक्ट्री में बन रहा था गुटखा, 82 लाख रुपये से ज्यादा का सामान जब्त

 राजनांदगांव :  राजनांदगांव पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से बंंद फैक्ट्री से अवैध गुटखा बनाने का कारोबार चल रहा था। इसकी सूचना पुलिस को मिली, इस पर पुलिस ने वहां रेड मारी और मौके से 82 लाख रुपए से ज्यादा का माल जब्त किया है। मामला सोमानी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम जोरातराई कोपेडीह मार्ग पुलिया के पास एक फैक्ट्री( factory) है। यह लंबे समय से बंद थी। मगर इसी में किसी ने गुटखा बनाने का कारोबार शुरू कर दिया था।इसकी सूचना लंबे समय से पुलिस( police) को मिल रही थी। इस वजह से पुलिस ने रविवार( sunday) को मौके पर रेड मारी। रेड मारने के बाद पुलिस ने मौके से 82 लाख 21 हजार से ज्यादा का माल जब्त किया है।

पकड़े गए सामान में ये सामान जब्त

पकड़े गए सामान में गुटका केमिकल, कटिंग सुपारी, बीड़ी पत्ती तंबाखू, गुटखा मसाला पाउडर, केसर युक्त गुटखा, ठंडाई केसर युक्त गुटखा, परप्यूम तरल पदार्थ, जर्दा, कत्था पाउडर, कत्था चूना, सितार पाउच के प्लास्टिक रोल, सितार पैकिग सहित 82 लाख 14 हजार का माल शामिल है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!