ChhattisgarhRaipur

उधारी में पैसे लेना पड़ा महंगा,रॉड से मारकर हत्या करने की दी धमकी

 रायपुर  : रायपुर के मठपुरैना में उधारी में पैसे लेना महंगा पड़ गया। आरोपी ने अपने पैसे ब्याज समेत वसूलने के साथ-साथ पीड़ित महिला के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी भी दे दी। पूरे मामले में पुलिस ने 2 आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया था। अन्य दो एक महिला और एक पुरूष आरोपी फरार चल रहे थे। जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित महिला रेखा हेडाऊ ने मठपुरैना के दीवार बस्ती में रहने वाली आरोपी महिला शबाना से 50 हजार रुपए कर्ज लिए थे। जिससे रेखा ने ब्याज के साथ 80 हजार रुपए आरोपी को वापस भी कर दिये। लेकिन आरोपी शबाना और अधिक पैसे की मांग करती रही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार बहस भी हुई थी।

4 नवंबर को सुबह करीब 6:30 आरोपी शबाना जितेंद्र जीतू और चांदनी के साथ रेखा के घर में घुस गई, रेखा इसके पहले कुछ समझ पाती आरोपियों ने उसे गंदी गंदी गालियां देना चालू कर दिए, साथ ही उसे और अधिक पैसे लौटाने की बात करने लगे इसी बीच वे सभी ने डंडा और रॉड से महिला को पीटना चालू कर दिया। उन्होंने रेखा का हाथ पकड़कर घसीटते हुए घर से बाहर लाकर धमकी भी दिए।

इस मामले में कुल 4 आरोपी शामिल रहे। जिसमें से दो आरोपी चांदनी साहू (26) और रितु यादव (22) को कॉल देवा डेरा मठपुरैना टिकरापारा से गिरफ्तार कर लिया गया, और अन्य दो आरोपी फरार हो गए। यह फरार आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे। लेकिन पुलिस को इनके लोकेशन की जानकारी मिली। यहां से शबाना चौहान(45) जितेंद्र चौहान (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!