ChhattisgarhKorba

क्या 10 सालों में मंहगाई कम हुई, क्या आप सभी को रोजगार मिला है- प्रियंका गांधी

 कोरबा :-  छत्तीसगढ़ के कोरबा संसदीय क्षेत्र के चिरमिरी में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोगों से कहा कि क्या 10 सालों में मंहगाई कम हुई है या आप सभी को रोजगार मिला है।

प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति की जानकारी देते हुए कहा कि, पूर्व सीएम भूपेश बघेल की वजह से देश के लोग छत्तीसगढ़ की संस्कृति को जान पाए हैं। यहीं बात इन्हें पसंद नहीं आती, इसलिए छत्तीसगढ़ स्वाभिमान की बात कर रहे हैं। साथ ही कहा कि, आज देश में जिस तरह की राजनीति चल रही है। उसमें गरीब, मजदूर के बारे में जिक्र तक नहीं है।

यही नहीं प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी जी ने सब कुछ अरबपतियों को सौंप दिया है। राज्य की खदान और एयरपोर्ट खरबपतियों को दे दिया है। यह संपत्ति देश की है। लेकिन मोदी जी आपके कार्य में लगाने की वजह से व्यापारियों को बांट रहे हैं। इसी वजह से ठेकेदारों और लेवर का शोषण किया जा रहा है।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि देश में 30 लाख पद खाली पड़े हैं, जिसे कांग्रेस सत्ता में आते ही भरना शुरू कर देगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!