Chhattisgarh

प्रधानपाठिका को बनाया हवस का शिकार, कार सिखाने के बहाने युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ

Related Articles

 पेंड्रा। जिले से प्रधानपाठिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्रधानपाठिका से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी को गौरेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बेमेतरा जिले का रहने वाला आरोपी श्रीकांत पांडेय प्रधानपाठिका को एक होटल में ले जाकर पहले तो नशीला पदार्थ खिलाया। इसके बाद उसके साछ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कोरबा की रहने वाली महिला प्रधानपाठक से आरोपी की पहचान बेमेतरा जिले के युवक ​श्रीकांत पांडेय से थी। आरोपी युवक के पास महिला कार सीखने के लिए आई थी। दोनों के बीच करीबी बढ़ती गई। मेल-मुलाकात बढ़ी। इसके बाद उसने गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत केंवची की एक होटल प्रधानपाठिका को धोखे से ले गया

उसने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। बेहोश होने पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। होश में आने पर उसको अपने साथ गलत कृत्य होने की जानकारी हुई तो उन्होंने अपने परिजनों को इसकी जानकारी ​दी और गौरेला थाना में रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!