National

कई राज्यों में अब चलेगी हीट वेव…इस बार मानसून की एंट्री होगी लेट

देश के कई राज्यों में इस बार मानसून से पूर्व ही अच्छी बारिश हुई है। लेकिन इस बार मौसम विभाग ने जो अनुमान जताया था उसके मुताबिक मानसून लेट हो रहा है। अगर और सालों के हिसाब से देखे तो केरल में अब तक मानसून की एंट्री हो चुकी होती है। लेकिन इस बार मानसून केरल में भी लेट पहुंचेंगे। 

मौसम विभाग की माने तो इस बार केरल में मानसून की एंट्री ही 8 जून के आस पास होगी। ऐसे में ये जितना लेट होगा उतना ही अन्य राज्यों में भी लेट ही पहुंचेगा। उधर मानसून के लेट होने के कारण ही पूर्वी भारत के राज्यों विशेषकर बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में गर्मी का संकट गहराता जा रहा है। यहां आने वाले दिनों में पूर्वी भारत के राज्यों में हीट वेव का संकट और बढ़ सकता है।

बात कर ले राजस्थान की तो यहां मानसून इस हिसाब से जुलाई में प्रवेश करेगा। वहीं अभी के मौसम की बात करें तो आज से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा और उसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। जिसके कारण एक बार फिर से प्रदेश के लोगों को गर्मी परेशान करेगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!