National

3 लोगों को हाइवा ने कुचला, तीनों की मौके पर मौत

बिहार। गया में घने कोहरे की वजह से हुए भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। चंदौती थाना क्षेत्र के गया-टिकारी रोड के केवाली और जमुने रोड पर तड़के सुबह तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन की मौत घटनास्थल पर हो गई। मौके से गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है।

मृतकों की पहचान मो. तंजीर 22 वर्ष, मो. मिस्बाह 20 वर्ष, मो. सादिक अंसारी 67 वर्ष क रूप में की गई है, जो कि विशुनगंज, नेपा पंचायत टिकारी के रहने वाले थे। मिस्बाह व तंजीर सहोदर भाई है। अपने भाई तंजीर व गांव के मो सादिक को स्टेशन पहुंचाने जा रहा था। तंजीर को बॉम्बे मेल ट्रेन से मुंबई जाना था, तंजीर वहां काम करता है और सादिक अपने पुत्र के पास जा रहे थे।

टिकारी रोड स्थित केवाली पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार हाईवा के चपेट में आ जाने से तीन की मौत घटनास्थल पर हो गई है। मौके पर पुलिस भी पहुंची हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। चंदौती थाने की पुलिस जांच कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!