ChhattisgarhKorba

पत्नी को पति ने बेरहमी से पीटा, फिर कर दी हत्या चरित्र संदेह बना वारदात का कारण

कोरबा। जिले में एक शख्स ने चरित्र संदेह के कारण अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है। आरोपी ने पहले पत्नी को रात को हाथ-मुक्के से जमकर पीटा और सो गया। इसके बाद महिला जब सुबह उठी तो फिर से उसे घसीट-घसीटकर मारा। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है।

खुर्रुभांठा गांव में दुबराज सिंह सारोठिया(55) अपनी परिवार के साथ रहता था। दुबराज खेती किसानी करता था। उसके 2 बेटे बाहर काम करते हैं। बताया जा रहा है कि दुबराज अपनी पत्नी बालकुंवर पर चरित्र शंका करने लगा था। इसलिए दोनों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था। रविवार रात को दोनों ने साथ में खाना खाया। इसके बाद भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दुबराज ने महिला को हाथ-मुक्के से जमकर मारा। इसके बाद वह सो गया। बालकुंवर भी सो गई थी। फिर जब सोमवार सुबह दोनों सोकर उठे तब भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद आरोपी ने महिला को घसीट-घसीट कर मारना शुरू कर दिया। आरोपी ने महिला को इतना मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

घटना के बाद से आरोपी घर पर ही था। वहीं महिला घर से काफी देर तक सोमवार सुबह को निकली ही नहीं। जिसके बाद आस-पास के लोग घर पर पहुंच गए। तब पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है। लोगों ने पुलिस को इस घटनाक्रम की सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!