Chhattisgarh

पैदल जा रहे युवक को हाइवा ने मारी टक्कर, हादसे में मौत

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में सड़क हादसे के बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। इस हादसे में युवक की मौत हुई है। वह पैदल सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान हाइवा ने उसे टक्कर मार दी थी। जिसके बाद मौके पर ही उसकी जान चले गई।.

Related Articles

हादसा बलौदा थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बुचीहरदी निवासी महेश कोल (45) सोमवार सुबह 10 बजे के आस-पास सड़क पार कर रहा था। इतने में सामने से तेज रफ्तार हाइवा आ गया और उसने युवक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद हाइवा छोड़कर ड्राइवर भाग निकला। वहीं युवक की जान जा चुकी थी। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद उन्होंने बलौदा-अकलतरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। लोगों ने जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि आए दिन यहां सड़क हादसे होते हैंं, फिर भी कोई ध्यान नहीं देता है।

लोग मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। एक लाख के मुआवजे की मांग पर शांत हुए लोग इधर, घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों का शांत कराने काफी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।

वे मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए थे। ऐसे में पुलिस ने हाइवा मालिक से संपर्क किया और एक लाख रुपए का मुआवजा दिलवाया। जिसके बाद लोग शांत हुए और चक्काजाम खत्म किया। पुलिस ने उन्हें आरोपी ड्राइवर की जल्द गिरफ्तारी का भी आश्वासन दिया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!