बस्तर में CRPF के 84वें स्थापना दिवस में गृहमंत्री अमित शाह, सैकड़ों जवान परेड करेंगे

बस्तर। CRPF Raising Day:बस्तर ( bastar)में आज CRPF अपना 84वां स्थापना दिवस मना रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उग्रवाद प्रभावित जगदलपुर में सीआरपीएफ के 84वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।
बता दें कि अमित शाह 24 मार्च की शाम BSF के विमान से जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां भाजपा के कार्यकार्ताओं ने उनका स्वागत किया था। इस मौके पर स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौजूद थी। अमित शाह जगदलपुर एयरपोर्ट से सीधे चॉपर के माध्यम से करनपुर कैंप पहुंचे। उन्होंने यहां कोबरा 201/ 204 बटालियन के कैंप में रात गुजारी।
अमित शाह CRPF की फोटो गैलरी का भी अवलोकन करेंगे
बताया जा रहा है कि, अमित शाह CRPF की फोटो गैलरी का भी अवलोकन करेंगे। इस फोटो गैलरी में CRPF के किए गए कामों को बेहतर ढंग से दर्शाया गया है। फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। अमित शाह जवानों का हौसला बढ़ाएंगे। CRPF के सैकड़ों जवान परेड करेंगे। यहां डॉग शो भी किया जाएगा। इसके साथ जवान बाइक से स्टंट भी और नाट्य रूपांतरण करके CRPF के जवान फोर्स के कामों को दिखाएंगे।







