Chhattisgarh

 दहेज में मिला होम थिएटर हुआ ब्लास्ट, शादी के 2 दिन बाद ही दूल्हे समेत दो की मौत

कवर्धा। जिले में होम थिएटर ब्लास्ट होने से 2 भाइयों की मौत हो गई है। वहीं डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला रेंगाखार थाना क्षेत्र का है।

चमारी गांव में रहने वाले हेमेंद्र मेरावी की 2 दिन पहले अंजना गांव में शादी हुई थी। दहेज में उसे होम थिएटर मिला था। बताया गया है कि सोमवार सुबह 11 से 11.30 बजे के बीच घर के लोगों ने होम थिएटर चालू किया था। उसी दौरान उसमें ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में हेमेंद्र आ गया और उसकी मौत हो गई है। धमाके के बाद घर का छप्पर उड़ गया है। दीवार भी गिर गई है। घर में रखा सामान मलबे में दब गया है।

वहीं घटना के बाद हेमेंद्र मेरावी के छोटे भाई राजकुमार, सूरज मेरावी, शिवकुमार, सौरभ (डेढ़ साल), दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान राजकुमार की भी मौत हो गई। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। जिसके बाद ही घायलों को अस्पताल ले जाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ फोरेंसिक की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर ब्लास्ट के कारणों की जांच कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!