Chhattisgarh
हाउसिंग बोर्ड कालोनी पहुँच मार्ग का जीर्णोद्धार कार्य शुरू,नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान ने किया भूमि पूजन..
गौरेला पेंड्रा मरवाही:- पेंड्रा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राकेश जालान ने 20 लाख की लागत से नयाबस स्टैंड से हाउसिंग बोर्ड कालोनी पहुँच मार्ग तक बनी सड़क के जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर राकेश जालान ने कहा कि जर्जर हो चुकी सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण होने से हाउसिंग बोर्ड कालोनीके रहवासियों को राहत मिलेगी। वहीं इससे सभी को आने जाने में सुविधा होगी। उक्त अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमलदीप मिंज, सब इंजीनियर स्वप्निल मिश्रा,अनवर सिद्दिकी, आकाश केसरी आदि मौजूद थे।








