National

बड़ा हादसा : हॉस्पिटल में लगा भीषण आग, 10 लोगों की मौत, तीन गंभीर

भोपाल: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़े हादसे की खबर है। यहां एक मल्टीस्पेशलिटी प्राइवेट अस्पताल में भीषण आग लगने से अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर बताये जा रहे हैं। मृतकों में अधिकतर लोग हॉस्पिटल स्टाफ के बताये जा रहे हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।जानकारी के मुताबिक यह आग जबलपुर के दमोह नाका शिवनगर स्थित न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगी। आग लगने से हॉस्पिटल में भारी अफरातफरी मच गई। इस अस्पताल में भर्ती मरीजों को निकालकर दूसरे हॉस्पिटलों में भर्ती किया गया है। जबलपुर के मुख्य पुलिस अधीक्षक अखिलेश गौर ने बताया कि अस्पताल में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी, जो कि ग्राउंड फ्लोर से थर्ड फ्लोर तक फैल गई थी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया। सीएम ने ट्वीट कर जान गंवाने वाले लोगों की आर्थिक मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को 5-5 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। वहीं गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही घायलों के संपूर्ण इलाज का खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!