Chhattisgarh

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट

जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी पति फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया गया है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, जोगीडीपा के वार्ड नंबर 1 में संपत सारथी अपनी पत्नी सुरेखा सारथी (45 वर्ष) और 2 बच्चों के साथ रहता है। संपत को शराब लत है, जिसके कारण उनके बीच आए दिन विवाद होता रहता था। वो बच्चों के साथ भी शराब पीकर मारपीट करता था। परिवार ने कई बार इस बात की शिकायत पुलिस से भी की थी, लेकिन मामले का कोई समाधान नहीं निकला।

शुक्रवार को भी दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी पत्नी के चेहरे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा वार किया। जिससे मौके पर ही पत्नी सुरेखा की मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!