Chhattisgarh

करंट की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत

बिलाईगढ़ :  जिले में करंट की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत हो गई है। बताया जा रहा कपड़ा सुखाने के दौरान महिला करंट की चपेट में आई और अपनी पत्नी को बचाने के चक्कर में पति की भी करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना सारंगढ थाना क्षेत्र की है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार ग्राम डोमाडीह निवासी खुशबू पंकज घर के आंगन में कपड़ा सुखाने वाले तार में गीले कपड़े को सुखा रही थी। उसी तार के बगल में मौजूद पोल पर से करंट प्रवाहित हो रही थी। जिस पर अनजाने मे महिला का हाथ लग गया, और वह करंट की चपेट में आकर छटपटाने लगी। इस घटना को देखकर महिला के पति वीरेंद्र पंकज ने अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी करंट के चपेट मे आ गया। जिससे पति पत्नी दोनो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृत महिला 6 माह से गर्भवती थी। वहीं इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसर गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!