Chhattisgarh

‘जा रही हूं मुझे ढूंढना मत’…, नोट लिखकर घर से लापता हुई 3 नाबालिग

बेमेतरा। नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम घोरहा में 3 स्कूली छात्राएं घर से लापता हो गईं हैं। तीनों को आखिरी बार भाटापारा रेलवे स्टेशन में देखा गया है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलेसेला ने टीम गठित की है जो नाबालिगों की खोजबीन में जुटी है।

पूरा मामला जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम घोरहा जरहापारा का है। जहां मां की डांट से नाराज होकर छठवीं क्लास की छात्रा अपनी दो सहेलियों के साथ कहीं चली गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब समय बीत जाने के बाद तीनों छात्राएं घर नहीं पहुंची। परिजनों ने छानबीन शुरू की। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंच जांच शुरू की है।वही नांदघाट पुलिस को स्कूल के पास से तीनों छात्राओं के स्कूली कपड़े मिले। छात्राओं ने घर से 20 हजार रुपये लिए हैं। लापता छात्रा ने अपने घर की नोटबुक में लिखा है कि मम्मी ने मुझे घर से जाने को कहा तो जा रही हूं मुझे ढूंढना मत। मामले की जानकारी लगते ही एसपी आई कल्याण एलेसेला ने पुलिस टीम गठित कर खोजबीन शुरू कर दी 

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!