National

गहरी नींद में अपना गुप्तांग काट बैठा शख्स, पत्नी के लिए बकरी काटने का देख रहा था सपना

इंसान सपने में कई बार ऐसी अजीबो गरीब घटनाएं देख लेता है जो वास्तविक जो में हो पाना नामुमकिन होता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक शख्स के साथ जिसका सपना सच में इतनी बुरी हकीकत में बदला कि उसे सीधे अस्पताल पहुंचना पड़ा। पश्चिम अफ्रीका के घाना का रहने वाला एक किसान कथिततौर पर सपने में अपना गुप्तांग काट बैठा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब शख्स के साथ यह हादसा हुआ तो वो सपने में अपनी वाइफ के लिए बकरी काट रहा था और उसके लिए उसका मीट बनाने का ख्वाब देख रहा था। लेकिन सपने में वो अपने गुप्तांग को काटे जा रहा था। इस शख्स का नाम Kofi Atta है और वो 47 वर्ष के हैं। वो पेशे से किसान हैं। इस हादसे के बाद जब वो सुबह उठे तो वो यह देखकर हैरान थे। उन्हें बहुत ही ज्यादा दर्द हो रहा था। वो अपने गुप्तांग के साथ-साथ अंडकोश की थैली भी काट चुका था।

जब इस शख्स की हालत खराब हो गई, तो उसकी पत्नी घर में नहीं थी। लेकिन जब वो घर आई। तो वो यह देखकर हैरान रह गई कि उसका पति खून से लथपथ था। उसने अपने गुप्तांग को पकड़ रखा था। फिर पत्नी अपने डाइपर लाई ताकि खून कम हों। और फिर तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स भी उसकी हालत देखकर हैरान रह गए।

Kofi ने बताया, ‘मैं अस्पताल में हूं अभी। और यहां मुझे इंजेक्शन दिए जा रहे हैं। मुझे सर्जरी की जरूरत है। उसके बिना मेरी हालत ठीक नहीं होने वाली है। मुझे सर्जरी करवानी है। और मेरे पास पैसों की कमी है।’ हालांकि बाद में डॉक्टर्स ने उनका ऑपरेशन कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें आजतक यह नहीं पता चला कि सपने में उन्होंने चाकू कैसे उठा लिया। अब उनकी हालत पहले से बेहतर है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!