Chhattisgarh

CG ACCIDENT : भीषण सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर

दुर्ग। जिले में भीषण सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक भिलाई से कार सवार छात्र राजनांदगांव की ओर किसी ढाबे में नाश्ता करने जा रहे थे। नेहरू नगर के आगे चौहान एंपोरियम के पास कार नेशनल हाइवे में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और उसके बाद विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई। टक्कर के बाद कार सड़क से नीचे जा गिरी। इस घटना में कार में सवार दो छात्रों सौरभ यादव और समीर कुजूर की मौत हो गई, जबकि एक छात्र एम. कामेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और नेशनल हाईवे की टीम मौके पर पहुंची।

कार में फंसे छात्रों के शव को मशक्कत के बाद निकाला गया। घायल एम. कामेश को अस्पताल भिजवाया गया। सौरभ यादव सुराना कॉलेज दुर्ग में पढ़ाई करता था। वहीं समीर कुजूर रांची का रहने वाला था। सेंट थॉमस कॉलेज रूआबंधा में BCA की पढ़ाई करता था। घायल छात्र एम कामेश कोरबा का रहने वाला वह सेंट थॉमस कॉलेज में बीकॉम की पढ़ाई करता है। कार को सौरभ से चल रहा था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!