ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ इन इलाकों में बारिश की संभावना

रायपुर। प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफ़ान का दौर जारी है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर लोगों को ठंडक का एहसास हुआ, लेकिन शाम होते तक फिर से गर्मी बढ़नी शुरू हो गई थी। वहीं आज शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के कई इलाकों में एक बार फिर से तेज आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और अंबिकापुर समेत कई इलाकों में एक बार फिर से तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में आंधी-तूफान और बारिश का यह दौर अगले 2-3 दिनों तक जारी रहेगा। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि, प्रदेश के कई इलाकों में अगले 2-3 दिनों तक तेज हवाओं के साथ अंधड़ और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बालोद, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, समेत कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि, मौसम में यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणी हवाओं के सक्रिय होने के कारण हुआ है, जिससे नमी बढ़ी और मौसम में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि, वे तेज हवाओं और संभावित अंधड़ के चलते सतर्क रहें खासकर खुले इलाकों और पेड़ों के नीचे खड़े वाहनों को सावधानीपूर्वक रखें।

 

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!